Explore

Search

March 4, 2026 6:16 am

भगवानपुर हाट: लकड़ी चोरी के मामले में वाहन चालक गिरफ्तार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार हुआ आरोपी, न्यायालय भेजा गया

सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में लकड़ी चोरी के मामले में आरोपित वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी मो. अकबर के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शुक्रवार को उसे न्यायालय भेज दिया।

एएसआई राजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को मो. अकबर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। यह मामला दिसंबर माह में भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सकरी गांव में घटित हुआ था, जब हरे पेड़ काटकर चोरी से पिकअप पर लादकर ले जाया जा रहा था

इस मामले में सकरी निवासी मजिस्ट्रेट सिंह की पत्नी शांति देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें मो. अकबर सहित अन्य को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर