✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ 24 घंटे का अनुष्ठान
- ब्रह्म बाबा स्थान पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
- बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
- वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ अनुष्ठान
- ग्रामीणों का मिला भरपूर सहयोग
भगवानपुर हाट (सिवान)। प्रखंड क्षेत्र के महना पांडेय टोला गांव स्थित ब्रह्म बाबा स्थान पर रामनवमी के अवसर पर शुरू हुआ 24 घंटे का अखंड अष्टयाम शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हो गया।
अखंड अष्टयाम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा।
इस धार्मिक अनुष्ठान को आचार्य पंडित कान्हा जी महाराज, पंडित चंद्रकिशोर पांडेय, संत धनंजयानन्द गिरि (नागा बाबा) श्रीधाम वृंदावन, पंडित प्रकाश उपाध्याय, वेदप्रकाश उपाध्याय सहित अन्य विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया।
Author: Samay Siwan
Post Views: 73

