Explore

Search

December 11, 2025 5:51 am

भगवानपुर हाट में महिला की शिकायत पर तीन पर प्राथमिकी दर्ज

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट (सिवान) : थाना क्षेत्र के बलहा एराजी निवासी ओमप्रकाश राय की पत्नी बबीता देवी ने शनिवार को गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि आरोपित मंजय कुमार, सीताराम राय और प्रभावती देवी शराब के नशे में धुत होकर उसके घर के पास आए और बिना किसी कारण के गाली गलौज करने लगे।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे शारीरिक चोटें भी आईं। घटना के बाद बबीता देवी ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर