Explore

Search

March 10, 2026 7:22 am

भगवानपुर हाट : भूमि हड़पने की नीयत से मारपीट, दो पर प्राथमिकी दर्ज

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

जबरन बैनामा कराने का आरोप, अपहरण की धमकी देने का भी आरोप

भगवानपुर हाट (सिवान) : थाना क्षेत्र के मतनपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव गहराता जा रहा है। गांव निवासी सचिंद्र पांडेय ने मंगलवार को स्थानीय थाने में आवेदन देकर गांव के ही धर्मेंद्र राय एवं अरुण पांडेय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आवेदक ने आरोप लगाया है कि उसकी सड़क किनारे स्थित जमीन को जबरन हथियाने की नीयत से उक्त लोग दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने जमीन बैनामा करने से इनकार किया तो आरोपियों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया तथा अपहरण की धमकी भी दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर