Explore

Search

December 11, 2025 5:06 am

भगवानपुर हाट : बीडीओ ने की प्रखंड समन्वय समिति की बैठक, विकास कार्यों की हुई समीक्षा

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट (सिवान) : प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को बीडीओ कुमार विशाल की अध्यक्षता में प्रखंड समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, वृद्धा पेंशन, दाखिल खारिज, भू स्वामित्व प्रमाण पत्र, आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन, जनवितरण प्रणाली, स्कूलों के संचालन, बिजली आपूर्ति तथा नलजल योजना जैसे विषयों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में चयनित कौड़िया पंचायत के सर्वांगीण विकास को लेकर विचार विमर्श किया गया।

बीडीओ ने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, पंचायत सचिव एवं मनरेगा जेई को निर्देश दिया कि वे प्रखंड में चल रही योजनाओं का स्थल निरीक्षण करें और कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। कौड़िया पंचायत में अधूरे उप स्वास्थ्य केंद्र को शीघ्र पूर्ण कराने और आंगनबाड़ी केंद्रों को सुदृढ़ करने पर भी बल दिया गया।

रामनवमी पर्व को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु रणनीति पर चर्चा की गई और सीएचसी को आपातकालीन सेवाओं के लिए स्वास्थ्य टीम गठन का निर्देश दिया गया।

इस बैठक में सीओ धीरज कुमार पांडेय, बीपीआरओ प्रवीण भास्कर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दीनानाथ राम, डॉ. चंद्रमोहन सिंह, महिला पर्यवेक्षिका मंजू कुमारी, बीसीओ राकेश कुमार एवं प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक राजीव कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर