Explore

Search

March 10, 2026 11:28 am

भगवानपुर हाट : पुलिस का बुजुर्ग की पिटाई करने प्रसारित वीडियो चर्चा का विषय

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट (सिवान) : थाना अंतर्गत संचालित डायल 112 पुलिस गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मियों का अमानवीय चेहरा उजागर हुआ है। इसको लेकर इंटरनेट मीडिया में छोटे -छोटे वीडियो प्रसारित हो रहा है। इसमें डायल 112 के चालक और पुलिसकर्मी एक बुजुर्ग नगवां निवासी राजेंद्र साह और युवक असगर अली को लाठी से पिटाई करने के साथ गालियां देते हुए गौ तस्कर होने का आरोप लगा रहे हैं और पुलिस की पिटाई का शिकार हो रहे बुजुर्ग एवं युवक माफी मांगते दिख रहे हैं। पुलिस द्वारा जिस तरह उक्त दोनों लोगों के साथ शब्दों का प्रयोग करते गाली देते प्रसारित वीडियो हो रहा है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के चोरौली गांव की बताई जा रही है जहां दो दिन पहले गाय गायब हो गई थी। खोजबीन के दौरान गाय के स्वामी को पता चला कि बगल के गांव में गाय देखी गई है जिसे कुछ लोगों ने अपने पास रखा है। गाय किसी महिला की थी। महिला ने नगवां गांव में अपनी गाय होने की पुष्ट सूचना पर पुलिस के 112 डायल पर सूचना दी ओर 112 डायल की गाड़ी वहां पहुंची जहां गाय रखी गई थी। इसके बाद पुलिस ने उक्त दोनों लोगों की सरेआम पिटाई शुरू कर दी एवं गाली देते गाय तस्कर होने का आरोप लगाया। वैसे प्रसारित इस वीडियो की दैनिक जागरण पुष्टि नहीं करता है। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि इस मामले में दोषी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गौ पालक महिला चोरौली निवासी ने लिखित रूप से अपनी गाय रस्सी तोड़ कर भागने की सूचना दी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर