Explore

Search

July 16, 2026 12:55 pm

भगवानपुर हाट : दरवाजे से बाइक चोरी, पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर

दरवाजे से बाइक चोरी, पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरी
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के रामपुर महेश गांव की घटना

भगवानपुर हाट (सिवान): थाना क्षेत्र के रामपुर महेश गांव में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक व्यक्ति की दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित महेंद्र कुमार महतो ने अज्ञात के खिलाफ भगवानपुर हाट थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

महेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात वे अपनी बाइक दरवाजे पर खड़ी कर सोने चले गए थे। जब शुक्रवार सुबह उठे तो बाइक वहां से गायब थी। आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में चोरी की इस वारदात को लेकर दहशत है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर