Explore

Search

March 14, 2026 8:22 am

भगवानपुर हाट : छठ पूजा को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, भक्तिमय हुआ माहौल

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट (सिवान) : प्रखंड क्षेत्र में चार दिवसीय चैती छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को छठ व्रतियों ने मिट्टी के चूल्हे पर साठी के चावल की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले मंगलवार को नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हुई

बाजारों में दिखी भारी चहल-पहल
छठ पूजा को लेकर बाजारों में देर रात तक श्रद्धालु खरीदारी में व्यस्त रहे। श्रद्धालु दउरा, सुपली, छईंटी, गन्ना, नारियल, फल, मिट्टी के बर्तन और अन्य पूजन सामग्रियां खरीदते नजर आए

युवाओं ने संभाली सफाई की जिम्मेदारी
प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों में युवाओं की टोलियां छठ घाटों की सफाई, छठ प्रतिमा की रंगाई-पुताई और सजावट में जुटी हुई हैं। छठ पूजा के पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है

श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है छठ महापर्व
छठ पूजा को लेकर श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से तैयारियों में लगे हैं। शुक्रवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस महापर्व का मुख्य अनुष्ठान होगा

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर