Explore

Search

December 11, 2025 5:33 am

भगवानपुर हाट : चलती ट्रक का चक्का निकलकर व्यक्ति को मारी टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित भगवानपुर बाजार में गुरुवार को एक चलती ट्रक का चक्का अचानक निकल गया और सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में भगवानपुर गांव के विजय महतो उर्फ फौदार महतो गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक एनएच 331 पर बालू लादकर छपरा की ओर से मलमलिया की तरफ जा रही थी, तभी दुर्गा शिव मंदिर के पास अचानक उसका एक चक्का निकल गया। जब तक चालक कुछ समझ पाता, चक्का तेजी से सड़क किनारे खड़े विजय महतो से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे मौके पर ही गिर पड़े और बेहोश हो गए।

घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। स्थानीय दुकानदारों ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर हाट पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल सिवान रेफर कर दिया।

हादसे के बाद ट्रक चालक ने वाहन को किनारे खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर