✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
भगवानपुर हाट (सिवान) : प्रखंड क्षेत्र के कौड़ियां पंचायत में शुक्रवार को कबीर अंत्येष्टि योजना के अंतर्गत तीन मृतकों के परिजनों को अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया। यह चेक पंचायत की मुखिया राजकुमारी देवी एवं पंचायत सचिव मोहम्मद इरफान द्वारा वितरित किया गया।
मुखिया राजकुमारी देवी ने बताया कि लाभुक अत्यंत ही कमजोर और जरूरतमंद परिवार से आते हैं, जिन्हें इस योजना के तहत सहायता दी गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। यह चेक पंचायत सचिव की अनुशंसा पर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका हीरामति देवी के पुत्र जीतू कुमार, मुख्तार हुसैन की पत्नी बेबी खातून एवं सुरेश मांझी की पत्नी शोभा देवी को तीन-तीन हजार रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया।
इस मौके पर मूरत मांझी समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।