Explore

Search

August 14, 2026 3:38 am

भगवानपुर हाट : कुत्ते ने दो छात्र समेत छह लोगों को काटा, दहशत में गांव

कुत्ते ने दो छात्र समेत छह लोगों को काटा, दहशत में गांव
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सलेमपुर और मैरी गांव में कुत्ते का कहर, बच्चों को भी बनाया निशाना

भगवानपुर हाट (सिवान) : थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शनिवार को एक पागल कुत्ते के काटने से दो छात्र समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भय व्याप्त है कि कुत्ता कब और कहां हमला कर दे।

नया प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर के प्रधानाध्यापक राजेश शाही ने जानकारी दी कि विद्यालय परिसर में खेल रहे कक्षा दो के छात्र विकास कुमार को कुत्ते ने आकर काट लिया। इससे पहले उक्त कुत्ते ने प्राथमिक विद्यालय तरवार की कक्षा दो की छात्रा अर्पणा कुमारी को भी काटकर घायल कर दिया था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कुत्ता सलेमपुर एवं मैरी गांव में घूम-घूमकर कई ग्रामीणों पर हमला कर चुका है और अब तक छह से अधिक लोगों को काट चुका है। सभी घायलों का इलाज नजदीकी निजी चिकित्सकों के यहां कराया जा रहा है।

इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त पागल कुत्ते को पकड़वाया जाए ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर