Explore

Search

March 12, 2026 11:21 am

भगवानपुर हाट : कुंदन हत्याकांड का दूसरा नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

✍🏽 परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट (सिवान): कुंदन हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को एक और नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला 10 दिसंबर का है, जब अरुआ गांव में शादी समारोह के दौरान गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हमीदपुर निवासी कुंदन कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी

कुंदन के पिता जगमोहन दुबे ने भगवानपुर हाट थाना में चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था। पुलिस ने पहले ही हमीदपुर निवासी छोटू कुमार दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब दूसरा आरोपी, सारण के मशरख थाना क्षेत्र के दुर्गाली टोला चकिया निवासी गोलू सिंह को हसनपुरा से गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया

इसी कांड का तीसरा अभियुक्त गनौली निवासी शुभम तिवारी, पुलिस की दबिश के कारण गुरुवार को सिवान न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर