Explore

Search

December 15, 2025 11:22 am

भगवानपुर हाट: अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट, चार प्राथमिकी दर्ज

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

चोरमा, लहुड़ी कौड़ियां और भीखमपुर में हुई झड़प, पुलिस कर रही जांच

भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 14 मार्च को हुई मारपीट की घटनाओं को लेकर चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। चोरमा टोला टारी निवासी राजू कुमार सहनी ने अपनी कबाड़ी दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप लगाते हुए गांव के ही संतोष यादव, दीपक यादव, लालू यादव, प्रकाश यादव, जयलाल यादव, विद्यार्थी यादव, अंकुर मांझी और चंदन यादव को आरोपित किया है।

महिला ने दर्ज कराई शिकायत, बलुआ में व्यापारी पर हमला

लहुड़ी कौड़ियां निवासी देवीलाल यादव की पत्नी गीता देवी ने गांव के ही चंदन कुमार यादव, जनार्दन राय, शैलेश राय और गजेंद्र कुमार पर मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। वहीं भीखमपुर निवासी संजय सिंह की पत्नी प्रेमशिला देवी ने गांव के ही विकास सिंह सहित अन्य पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी कराई है।

इसके अलावा, सारण जिले के मशरख थाना क्षेत्र के बलुआ निवासी दिलीप सहनी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि जब वे चोरमा बाजार स्थित गेट ग्रिल की दुकान में सो रहे थे, तब उन पर हमला किया गया। इस मामले में चोरमा टोला टारी निवासी संतोष यादव सहित पांच लोगों को आरोपित किया गया है।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच जारी

सभी मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी घटनाओं की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर