Explore

Search

April 22, 2026 8:35 am

भगवानपुर हाट : अयोध्या में रामलला की प्रतिमा स्थापना के वर्षगांठ पर अखंड अष्टयाम कराने का निर्णय

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट (सिवान)। प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवालय परिसर में रविवार को ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अयोध्या में रामलला की प्रतिमा स्थापित किए जाने की पहली वर्षगांठ के अवसर पर मंदिर परिसर में सार्वजनिक अष्टयाम का आयोजन होगा।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए विद्याजी उपाध्याय ने बताया कि अष्टयाम 22 जनवरी से आरंभ होकर 23 जनवरी को संपन्न होगा। कार्यक्रम की शुरुआत 22 जनवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। अष्टयाम के समापन के बाद रामविवाह का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, अष्टयाम के दौरान भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें ग्रामीण प्रसाद ग्रहण करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह वर्तमान पीढ़ी का सौभाग्य है कि उसे अपने भगवान को अपने घर में विराजते देखने का अवसर मिला। बैठक में रघुबर पांडेय, मनिंद्र सिंह, बलिराम सिंह, अशोक उपाध्याय, अखिलेश्वर सिंह, अशोक सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर