Explore

Search

March 4, 2026 4:58 am

भगवानपुर हाट : अगलगी में छह घर जलकर राख,लाखों की संपत्ति का नुकसान

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट के बंकाजुआ गांव में लगी आग, तेज पछुआ हवा के कारण फैली लपटें

भगवानपुर हाट (सिवान): थाना क्षेत्र के महम्मदा पंचायत के बंकाजुआ के नोनिया टोला में सोमवार की दोपहर तेज पछुआ हवा के कारण भीषण आग लग गई, जिसमें छह घर जलकर राख हो गए। इस घटना में करीब एक लाख रुपये की संपत्ति नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

ग्रामीण सुनील सिंह ने बताया कि घटना के वक्त पीड़ित परिवारों के सभी सदस्य खेत में काम करने गए थे। तभी घर से आग की लपटें उठती देखी गईं। आग की खबर मिलते ही स्वजन एवं आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया। जब तक लोग आग बुझाने की कोशिश करते, पछुआ हवा के कारण आग और फैल गई और आसपास के घरों को भी चपेट में ले लिया।

आग इतनी तेज थी कि ग्रामीणों को इसे काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस अगलगी में महेश महतो, बैजनाथ महतो, राम इकबाल महतो, सुखदेव महतो, सुजीत महतो तथा मुख देव महतो के घर पूरी तरह जल गए।

घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना के समय बस्ती के लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे।

प्रशासन को मामले की सूचना दे दी गई है, और मदद पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया जा रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर