✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
भगवानपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मासूम घायल
सिवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घायल बच्ची की पहचान परी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार परी अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और वे क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं।
Author: Samay Siwan
Post Views: 6

