Explore

Search

May 25, 2026 4:24 pm

बसंतपुर : रंगदारी नहीं देने पर युवक पर रॉड से हमला, तीन घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित करही खुर्द में 14 मार्च की शाम रंगदारी नहीं देने पर शरारती तत्वों ने एक युवक को लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पीड़ित अशोक प्रसाद ने बसंतपुर थाना में आवेदन देकर पांच नामजद समेत सात अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आरोपितों में राकेश कुमार राय, सुकेश कुमार राय, आनंद राय, राजन राय और सुशील राय शामिल हैं। अशोक प्रसाद ने बताया कि घटना के वक्त वह अपने मकान के पास स्थित किराना दुकान पर था। तभी उक्त सभी आरोपित लाठी-डंडे और लोहे की रॉड के साथ वहां पहुंचे और 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

उसे बचाने पहुंचे उसका बेटा आदित्य कुमार उर्फ आदित्य गुप्ता और भतीजा संतोष कुमार उर्फ संतोष प्रसाद को भी आरोपितों ने पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपितों ने दुकान के गल्ले से 20 हजार रुपये निकाल लिए और मुकदमा दर्ज न कराने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने बसंतपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर