Explore

Search

April 13, 2026 12:58 pm

बसंतपुर में लूट में असफल बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

बसंतपुर में लूट में असफल बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग, पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों पर की दबिश, परिवार में दहशत का माहौल

सिवान (बसंतपुर) : बसंतपुर थाना क्षेत्र में लूट के प्रयास में असफल होने पर बदमाशों ने दुकानदार चुटकुला नंद प्रसाद को गोली मार दी। यह घटना थाना मुख्यालय के पास उस समय हुई जब बदमाशों ने लूट की नीयत से दुकान में प्रवेश किया और विरोध करने पर नंद प्रसाद को गोली मार दी। गोली उनके बाएं जांघ को छेदते हुए निकल गई।

घटना के बाद घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गुरुवार की दोपहर वे घर लौट आए। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है।

इस संबंध में घायल के पुत्र गोल्डेन कुमार के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी के बाद से ही पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई है, जिससे कुछ अहम सुराग मिले हैं। इन्हीं के आधार पर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घायल दुकानदार के पुत्र ने बताया कि इससे पहले भी दुकान में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले वर्ष के अंत में भी एक चोरी की घटना हुई थी, जिसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।

इस घटना के बाद भले ही दुकानें फिर से खुल गई हों और बाजार में चहल-पहल लौटने लगी हो, लेकिन पीड़ित परिवार अब भी दहशत में है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर