Explore

Search

April 17, 2026 11:12 am

बसंतपुर नहर पर लकड़ी बीनने गई किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर मां से भी मारपीट

बसंतपुर नहर पर लकड़ी बीनने गई किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर मां से भी मारपीट
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बसंतपुर : थाना क्षेत्र की घटना, तीन लोगों पर मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

बसंतपुर (सिवान): थाना क्षेत्र के एक गांव में 28 मई को नहर के पास लकड़ी बीनने गई एक किशोरी के साथ कुछ युवकों ने छेड़खानी कर दी। घटना के विरोध में जब पीड़िता ने घर पहुंचकर अपनी मां को जानकारी दी और मां पूछताछ के लिए घटनास्थल पहुंची, तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट और गाली-गलौज कर दिया।

इस मामले में किशोरी की मां ने बसंतपुर थाना में आवेदन देकर गांव के ही रंजय राम, एकलब्य राम और गुड्डी कुमारी के विरुद्ध छेड़खानी, मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर