Explore

Search

May 14, 2026 10:29 am

बड़हरिया : शादी की नीयत से फरार प्रेमी युगल गिरफ्तार, अपहरण मामले में युवक जेल भेजा गया

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बड़हरिया थाना में दर्ज अपहरण कांड में कार्रवाई, वाहन चेकिंग के दौरान पचरुखी पुलिस ने पकड़ा

  • अपहरण मामले में फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़ा
  • युवती की मां ने युवक के खिलाफ बड़हरिया थाना में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
  • पचरुखी में वाहन चेकिंग के दौरान दोनों पुलिस के हत्थे चढ़े
  • युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

सिवान : बड़हरिया थाना क्षेत्र में दर्ज अपहरण के एक मामले में पुलिस ने शादी की नीयत से फरार हुए प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बताया जाता है कि बड़हरिया थाना में कांड संख्या 105/26 के तहत युवती की मां द्वारा युवक के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि युवक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया है।
पुलिस के अनुसार बड़हरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती और जामो थाना क्षेत्र के भादा मुसहरी निवासी युवक राहुल कुमार उर्फ विवेक कुमार उर्फ मोती के बीच प्रेम संबंध था। दोनों घर से भागकर शादी कर चुके थे और दिल्ली में रह रहे थे।
इसी बीच रविवार को पचरुखी थाना क्षेत्र में चल रही वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पचरुखी पुलिस ने इसकी सूचना बड़हरिया थाना को दी। सूचना मिलते ही कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई हारून रशीद खान और एसआई अन्नू प्रिया पचरुखी पहुंचे और दोनों को अपने कब्जे में लेकर बड़हरिया थाना लाया गया।
थाना में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि युवती के संबंध में आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर