Explore

Search

May 14, 2026 10:31 am

बड़हरिया : रंजिश में चली गोली, आरोपी गिरफ्तार; दो घायल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • लकड़ी दरगाह में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश में फायरिंग
  • गोली लगने से दो लोग घायल, सदर अस्पताल में इलाज
  • मौके से एक आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्टल बरामद
  • पुलिस ने कांड दर्ज कर जांच शुरू की

सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लकड़ी दरगाह में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, सिवान भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 7 बजे दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इसी दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिससे दो लोग जख्मी हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बड़हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक सिवान एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने भी मौके का जायजा लिया और मामले के त्वरित उद्भेदन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से एक आरोपी मोo निजाम (पिता–अहमद हुसैन, निवासी–लकड़ी दरगाह, थाना–बड़हरिया, जिला–सिवान) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल और एक खोखा भी बरामद किया गया है।
इस मामले में बड़हरिया थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर