Explore

Search

March 14, 2026 2:51 pm

बड़हरिया : बाइक की आमने-सामने टक्कर में मामा की मौत, भगीना घायल

बाइक की आमने-सामने टक्कर में मामा की मौत, भगीना घायल
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बड़हरिया में दर्दनाक हादसा, मृतक राजू शर्मा की दो मासूम बेटियां रोती रहीं बिलखती रहीं

बड़हरिया (सिवान) : थाना क्षेत्र के बालापुर चिमनी के समीप शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में कुड़वा निवासी राजू शर्मा (32) की मौत हो गई, जबकि उनके भगीना कंधवारा निवासी आदित्य कुमार (17) घायल हो गया।

बताया जाता है कि राजू शर्मा अपने भगीना आदित्य के साथ बाइक से किसी कार्य से भीमपुर जा रहे थे। जैसे ही वे बालापुर चिमनी के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजू शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आदित्य घायल हो गया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसआई अशोक कुमार गहलोत ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेजवाया।

मृतक राजू शर्मा अपने पीछे पत्नी सिमरन देवी और दो मासूम बेटियों को छोड़ गए हैं, जिनकी उम्र क्रमशः एक वर्ष और छह माह बताई गई है। उनकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है और गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व मुआवजा देने की मांग की है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर