Explore

Search

December 13, 2025 4:03 pm

बड़हरिया: दो पक्षों के हिंसक झड़प मामले में 16 नामजद, तीन गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बड़हरिया थाना क्षेत्र के इजमाली गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक पक्ष पर हमला करने का आरोप लगा है। इस मामले में गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के बदरजीमी निवासी मंटू बैठा ने 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई

जानकारी के मुताबिक, गांव में एक धार्मिक आयोजन को लेकर चंदा इकट्ठा किया जा रहा था, जिसके दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि झड़प हिंसक हो गई और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इजमाली निवासी मेराज, मुमताज आलम और मो. हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है

एसपी के निर्देश पर सदर एसडीओ सुनील कुमार, एसडीपीओ अजय कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी इजमाली गांव पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर विवाद की जड़ और हमले के पीछे की वजहों को समझने का प्रयास किया।

थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी होगी और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर