✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
विद्युत विभाग की छापेमारी में चोरी से बिजली जलाते चार लोग पकड़े गए, केस दर्ज
बड़हरिया (सीवान) : विद्युत विभाग की छापेमारी में टोका लगाकर अवैध रूप से बिजली जलाते चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विभागीय निर्देश पर जेई विकास चतुर्वेदी, विवेक कुमार और पर्यवेक्षक सह सेक्शन इंचार्ज अनूप मिश्रा की टीम ने विभिन्न गांवों में अभियान चलाया, जहां चार लोग अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए।
पदाधिकारियों ने बताया कि माधोपुर निवासी राजेंद्र महतो, कुड़ियापुर निवासी मो. शबान और हरदोबारा निवासी मुंद्रिका चौधरी समेत अन्य लोग टोका फंसाकर बिजली चोरी कर रहे थे। इसके पूर्व भी विभाग ने इसी तरह की छापेमारी कर 20 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
Author: Samay Siwan
Post Views: 5

