Explore

Search

March 19, 2026 11:50 am

बड़हरिया की पांच बेटियां और एक बेटे का बिहार पुलिस में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर,,

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
बिहार पुलिस में चयनित युवाओं का जीएम हाई स्कूल परिसर में हुआ सम्मान, ईंगल फिजिकल अकादमी के प्रशिक्षण का मिला फल

बड़हरिया (सिवान)।
प्रखंड क्षेत्र की पांच बेटियों और एक बेटे का बिहार पुलिस में चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। चयनित युवाओं के स्वजनों और स्थानीय लोगों ने इस सफलता को जश्न के रूप में मनाया।

चयनित युवाओं में माधोपुर की बंटी कुमारी, तीनभेड़िया की शशि कला कुमारी और प्रियांशी कुमारी, लहलादपुर की उजाला कुमारी, जलालपुर की श्वेता कुमारी और जगतपुरा के पुनीत राज शामिल हैं।

ये सभी ईंगल फिजिकल अकादमी, बड़हरिया के अंतर्गत जीएम हाई स्कूल परिसर में सेना भर्ती के लिए प्रशिक्षण ले रहे थे। संस्थान के निदेशक अब्दुल रहमान और अवर अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में इन युवाओं ने यह सफलता हासिल की।

चयन की सूचना मिलते ही जीएम हाई स्कूल परिसर में मिठाई बांटी गई और माल्यार्पण कर सभी चयनितों को सम्मानित किया गया।

धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, जिन्होंने इस प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की थी, पूर्व में सशस्त्र सीमा बल में कश्मीर सीमा पर तैनात रह चुके हैं और वर्तमान में मोतिहारी के पिपराकोठी में पदस्थापित हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर