Explore

Search

July 28, 2026 10:28 pm

बड़हरिया : करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, गांव में छाया मातम

करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, गांव में छाया मातम
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

राहुल की मौत से कईल टोला में शोक की लहर, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम को

बड़हरिया (सिवान) : बड़हरिया थाना क्षेत्र के कईल टोला गांव में गुरुवार की रात एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्मण साह के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया और स्वजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया।

जानकारी के अनुसार, राहुल रात को भोजन के बाद सोने जा रहा था, तभी रास्ते में विद्युत पोल से लटक रहे धारा प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद अफरातफरी मच गई और दर्जनों ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।

घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की।

राहुल तीन भाइयों में मंझला था और अपने परिवार का भरण-पोषण ज्ञानी मोड़ पर सब्जी बेचकर करता था। वह मैट्रिक का छात्र था और उसके पिता बाहर मजदूरी करते हैं। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर