Explore

Search

December 11, 2025 5:28 am

बड़हरिया: कदाचारमुक्त माहौल में हुई 11वीं की वार्षिक परीक्षा

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न, असफल छात्रों का नहीं होगा इंटरमीडिएट रजिस्ट्रेशन

बड़हरिया (सीवान): प्रखंड के बीएसबी आंबेडकर इंटर कॉलेज में बुधवार को 11वीं की वार्षिक परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें पहली पाली में अंग्रेजी तथा दूसरी पाली में हिंदी और उर्दू विषय की परीक्षा ली गई।

परीक्षा में विज्ञान संकाय के कुल 267 और कला संकाय के 105 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कॉलेज के प्राचार्य सह सचिव प्रो. ई. आलोक कुमार ने बताया कि इस परीक्षा में जो छात्र उत्तीर्ण नहीं होंगे, उनका इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रो. रामबदन यादव, प्रो. राजेश राम, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. संजय कुमार यादव, प्रो. जाहिद हसन, प्रो. नजहत फातिमा, प्रो. शमीम अहमद समेत बड़ी संख्या में कॉलेज के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर