✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाने की योजना, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित
सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड अंतर्गत सुरहिया स्थित आंबेडकर नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर ग्रामीणों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया सुनील चंद्रवंशी ने की, जिसमें 14 अप्रैल को मनाए जाने वाले समारोह की रूपरेखा और आयोजन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
पूर्व मुखिया सुनील चंद्रवंशी ने जानकारी दी कि डॉ. आंबेडकर की जयंती इस वर्ष भव्य रूप में मनाई जाएगी। समारोह की शुरुआत प्रभातफेरी से होगी, जिसमें दो हाथी, दो ऊंट और छह घोड़े आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के साथ-साथ सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बाबा साहेब के विचारों और योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा।
बैठक में कई गणमान्य ग्रामीण शामिल हुए, जिनमें पूर्णदेव मांझी, हरेंद्र मांझी, गोपाल पासवान, हरिलाल राम, राजेंद्र राम, रंगीला राम, फागू राम, अर्जुन राम, शंकर राम, परशुराम राम व रवि कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।