Explore

Search

April 17, 2026 5:45 am

बड़कागांव: पिकअप का चक्का फटने से पलटी गाड़ी, चालक व खलासी घायल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

तेज रफ्तार में थी पिकअप, फल के कार्टन भी सड़क पर बिखरे, स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद

सीवान: जिले के सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कागांव के पास सोमवार की देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार में जा रही एक पिकअप वैन का अचानक चक्का फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार चालक और खलासी घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप में सेब और संतरे के दर्जनों कार्टन लदे हुए थे, जो सड़क पर बिखर गए। दुर्घटना होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

देर रात वाहन मालिक पहुंचे, पिकअप और फल लेकर हुए रवाना
घटना के बाद पिकअप को सड़क के किनारे हटाया गया, जिससे यातायात सामान्य हो सका। जानकारी के अनुसार, देर रात पिकअप मालिक घटनास्थल पर पहुंचे और फल सहित पिकअप को वहां से ले गए।

पुलिस ने बताया सामान्य घटना, कोई बड़ी क्षति नहीं
सराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पिकअप का चक्का फटने के कारण यह दुर्घटना हुई है। मामले में कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है और स्थिति अब सामान्य है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और वाहन को सुरक्षित हटाया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर