फतेहपुर बाइपास हादसा: दुकानदार की मौत मामले में बिजली विभाग ने की जांच
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
दीवार की अर्थिंग से हुआ था करंट, हाईटेंशन तार को बताया सुरक्षित
सिवान: नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर बाइपास मोड़ के पास मंगलवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आकर हुई दुकानदार संतोष की मौत के मामले में बुधवार को बिजली विभाग की जांच टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पाया कि हाईटेंशन तार अपनी निर्धारित ऊंचाई पर ही था।
जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक की दुकान की दीवार में अर्थिंग का इस्तेमाल किया गया था, जिसका तार टूटा हुआ मिला। साथ ही काउंटर में बिजली की सप्लाई दी गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि संतोष काउंटर की सफाई कर रहा था और वह नंगे पैर था। इसी दौरान उसका शरीर दीवार से स्पर्श कर गया और वह अर्थिंग की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
बिजली विभाग के अनुसार हादसा दीवार में खराब अर्थिंग और सुरक्षा उपायों की अनदेखी के कारण हुआ।