Explore

Search

May 2, 2026 7:22 am

मुख्यमंत्री की ‘प्रगति यात्रा’ बिहार के विकास की दिशा में अहम कदम : मौलाना इमरान

सीवान: ऑल मदरसा युवा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना इमरान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को लेकर कहा है कि यह यात्रा बिहार और बिहारियों के लिए एक ऐतिहासिक पहल साबित होगी। उन्होंने इसे बिहार के विकास के लिए रामबाण उपाय बताया और कहा कि नीतीश कुमार का नेतृत्व बिहार के गांव-गांव तक पहुंचेगा और यहां के लोग इस यात्रा से बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं।

मौलाना इमरान ने आगे कहा कि प्रगति यात्रा महिलाओं को सम्मान देने और समाज के सभी वर्गों को समान अवसर प्रदान करने के लिए है। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एक नई क्रांति आएगी, जो न केवल विकास की गति को तेज करेगी, बल्कि सामाजिक न्याय और समरसता की दिशा में भी सकारात्मक कदम बढ़ाएगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 दिसंबर से अपनी प्रगति यात्रा शुरू कर चुके हैं, जो 28 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद दूसरा चरण होगा, जिसमें वह छह जिलों का दौरा करेंगे। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, और थारू समुदाय के बीच जाकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के उपायों पर भी चर्चा की।

मौलाना इमरान ने इस यात्रा को बिहार में 2025 में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से बिहार में सकारात्मक बदलाव आएगा और 2025 में नीतीश कुमार 225 सीटों के साथ अपनी सत्ता को पुनः स्थापित करेंगे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर