Explore

Search

July 29, 2026 12:50 am

पहले दिन मैरवा और हसनपुरा उपचुनाव में नहीं हुआ एक भी नामांकन

पहले दिन मैरवा और हसनपुरा उपचुनाव में नहीं हुआ एक भी नामांकन
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षद के पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई ठंडी, कर्मी बैठे रहे खाली

मैरवा/हसनपुरा (सिवान) : नगर पंचायत मैरवा एवं हसनपुरा में उपचुनाव को लेकर 28 मई से नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हुई, लेकिन पहले दिन एक भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं कराया। नामांकन केंद्रों पर संबंधित कर्मी दिनभर प्रत्याशियों के इंतजार में बैठे रहे।

मैरवा नगर पंचायत में मुख्य पार्षद पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। पहले दिन किसी भी अभ्यर्थी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। बताया गया कि संभावित प्रत्याशी आवश्यक कागजातों की तैयारी में जुटे हैं। कुछ ने नामांकन शुल्क चालान जरूर कटवाया, लेकिन पर्चा दाखिल नहीं किया।

इधर हसनपुरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक में वार्ड पार्षद पद पर उपचुनाव होना तय है। यहां भी पहले दिन एक भी प्रत्याशी नामांकन कराने नहीं पहुंचा।

बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह के नेतृत्व में चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन कार्य के लिए काउंटर बनाए गए हैं, जहां प्रतिनियुक्त प्रखंड प्रधान सहायक सेराज हवारी एवं कमलेश कुमार राम को जिम्मेदारी दी गई है।

उपचुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है :

  • नामांकन तिथि: 28 मई से 5 जून तक, प्रतिदिन सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक
  • संवीक्षा: 6 से 9 जून
  • नाम वापसी: 10 से 12 जून
  • चिह्न आवंटन व सूची प्रकाशन: 13 जून
  • मतदान: 28 जून, सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक (स्थान: अरंडा टोला, नवादा स्थित दारोगा राम के मकान समीप चलंत मतदान केंद्र)
  • मतगणना: 30 जून

गौरतलब है कि हसनपुरा नगर पंचायत के अरंडा निवासी व वार्ड संख्या एक के पार्षद खुर्शीद आलम के निधन के बाद यह पद रिक्त हुआ है, जिसे भरने के लिए यह उपचुनाव हो रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर