Explore

Search

May 31, 2026 2:50 am

पचरुखी: हाजत की खिड़की तोड़कर फरार हुआ आरोपी, ड्यूटी में लापरवाही पर अधिकारी निलंबित

पचरुखी: हाजत की खिड़की तोड़कर फरार हुआ आरोपी, ड्यूटी में लापरवाही पर अधिकारी निलंबित
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

एसपी ने की सख्त कार्रवाई, एसएचओ को कारण बताओ नोटिस, फरार आरोपी की तलाश जारी

पचरुखी थाना परिसर स्थित हाजत से एक बंदी के फरार हो जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात अधिकारी को निलंबित कर दिया है, जबकि थानाध्यक्ष सन्नी कुमार रजक को विभागीय कार्रवाई के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

घटना 31 मई की तड़के सुबह करीब साढ़े चार बजे की है, जब सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के एकमा गिरि कॉलोनी निवासी जितेंद्र प्रसाद हाजत की खिड़की तोड़कर फरार हो गया। वह पचरुखी थाना कांड संख्या 247/25 में गिरफ्तार अभियुक्त था।

घटना की पुष्टि पुअनि रामसागर उरांव ने की, जो उस समय तृतीय ओडी पदाधिकारी के रूप में ड्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि संत्री के रूप में ड्यूटी कर रहे गृह रक्षक अमरजीत प्रसाद को विशेष निगरानी के लिए सतर्क किया गया था, लेकिन आरोपी हाजत से निकलकर थाना परिसर से भाग निकला।

रामसागर उरांव ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने और संत्री ने आरोपी को भागते देखा और उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह धक्का देकर बाजार की ओर भाग गया और फरार हो गया

एसपी ने बताया कि इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए ड्यूटी में तैनात अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और फरार चोर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर