Explore

Search

May 1, 2026 8:56 am

पचरुखी : स्टेशन डायरी आठ घंटे से लंबित सहित अन्य मामले में पचरूखी थानाध्यक्ष निलंबित

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

स्टेशन डायरी आठ घंटे से लंबित रहने सहित अन्य मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी अमितेश कुमार ने पचरुखी थानाध्यक्ष पुअनि संजीत कुमार को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में हड़कंप हैं। कार्रवाई के बाद सभी थानों के थानाध्यक्ष अपने-अपने कामों को अपडेट करने लगे हैं,खास कर स्टेशन डायरी व आवेदन स्वीकार कर रसीद देने के कार्य को प्रमुखता से अपडेट किया जा रहा है। मामले में एसपी ने बताया कि पचरुखी थानाध्यक्ष पुअनि संजीत कुमार को निलंबित कर दिया गया है। जांच के दौरान पचरुखी थाना का स्टेशन डायरी आठ घंटे से लंबित पाया गया था। रसीद बुक में अनियमितता दिख रही थी। थाना में आगंतुक रजिस्टर में खामियां पाई गई थीं। थाना का चौकीदार नियमित थाना का कार्य चला रहा था। बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आया है कि चौकीदार आवेदन स्वीकार कर रहे हैं और रसीद नहीं दे रहे हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर