Explore

Search

June 17, 2026 6:58 pm

पचरुखी/असांव : फरीदपुर में दो बाइक की टक्कर, दो युवक घायल, सिवान रेफर

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पचरुखी और असांव के युवक हादसे में हुए जख्मी, इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर

आंदर (सिवान): हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव के समीप बुधवार की सुबह दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आंदर थाना की 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंदर में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के पागुरकोठी निवासी अमित कुमार तथा असांव थाना क्षेत्र के कटवार निवासी अनुपम कुमार सिंह के रूप में की गई है।

एसआई परमानंद मंडल ने बताया कि घटना की सूचना ग्रामीणों ने दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों बाइक सवार तेज गति में थे, जिससे टक्कर की तीव्रता अधिक थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर