Explore

Search

April 22, 2026 7:52 am

नौतन: विश्रामपुर में हुई फायरिंग मामले में दो बदमाश गिरफ्तार

नौतन: विश्रामपुर में हुई फायरिंग मामले में दो बदमाश गिरफ्तार
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
वीडियो के आधार पर पहचान, एक आरोपी ने स्वीकार की संलिप्तता
नौतन थाना क्षेत्र के विश्रामपुर में बदमाशों द्वारा फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।
मंगलवार को नौतन थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरी कुमारी ने बताया कि 21 फरवरी को विश्रामपुर निवासी हृदयनंद पटेल द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया था। इस आधार पर नौतन थाना कांड संख्या 69/26 दर्ज किया गया।
अनुसंधान के दौरान एक वीडियो फुटेज प्राप्त हुआ, जिसमें 10 से 12 नकाबपोश युवक हृदयनंद पटेल के घर पर कट्टा से फायरिंग करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो के आधार पर तकनीकी जांच और अनुसंधान करते हुए आरोपियों की पहचान की गई।
पुलिस ने मंगलवार को दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गोली चलाने वाले युवक की पहचान खलवा निवासी अनुज प्रताप राय उर्फ भोला सिंह के रूप में हुई, जिसने पूछताछ के दौरान इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। वहीं दूसरे आरोपी की पहचान विश्रामपुर निवासी प्रवीन कुमार उर्फ विधायक के रूप में हुई है। बताया गया कि हृदयनंद पटेल के साथ विवाद को लेकर दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस के अनुसार, कांड में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
गिरफ्तार अनुज प्रताप राय उर्फ भोला सिंह का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उस पर नौतन थाना कांड संख्या 157/22, 70/25, 195/20, 147/25 के अलावा मकेर थाना (सारण) कांड संख्या 229/24, बनकटा बाना थाना (जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश) कांड संख्या 286/22 तथा कोतवाली थाना (जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश) कांड संख्या 51/2021 और 301/2021 दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि प्रवीन कुमार उर्फ विधायक के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर