Explore

Search

January 20, 2026 2:46 pm

नौतन: वायरल ऑडियो में पुलिसकर्मी पर शराब की खेप पार कराने का आरोप, बीस हजार में पास कराने का दावा

नौतन: वायरल ऑडियो में पुलिसकर्मी पर शराब की खेप पार कराने का आरोप, बीस हजार में पास कराने का दावा
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

थानाध्यक्ष उमेश पासवान और एएलटीएफ प्रभारी का नाम आने से खलबली, थानाध्यक्ष ने खुद को बताया निर्दोष

नौतन (सिवान) बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद एक कथित वायरल ऑडियो ने नौतन थाना की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस ऑडियो में एक पुलिसकर्मी कथित रूप से 20 हजार रुपये लेकर यूपी बॉर्डर से शराब की खेप पास कराने का वादा करता सुनाई दे रहा है।

आडियो में कथित तौर पर पुलिसकर्मी यह भी कह रहा है कि थानाध्यक्ष उमेश पासवान और एएलटीएफ प्रभारी मनोज कुमार भी इस प्रक्रिया में उसके साथ हैं और उन्हें मिलाकर ही यह ‘डील’ तय की गई है। वह यह भी दावा कर रहा है कि “शराब की खेप को पार कराना हमारी जिम्मेदारी है।”

हालांकि वायरल ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि दैनिक जागरण या किसी अधिकृत एजेंसी द्वारा नहीं की गई है, लेकिन इसका तेजी से प्रसार स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर रहा है।

थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने सफाई देते हुए कहा, “जो ऑडियो वायरल हो रहा है, वह मेरा नहीं है। मुझे फंसाने की साजिश हो रही है। मामले की जांच होनी चाहिए।”

यह मामला बिहार में निषेध कानून की सख्ती पर एक बार फिर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। यदि ऑडियो की सत्यता साबित होती है, तो यह कानून के रक्षक द्वारा ही उल्लंघन का एक गंभीर उदाहरण होगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर