✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान।
नौतन थाना क्षेत्र के नौतन बाजार में रविवार को हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान ने जानकारी दी कि इस मामले में रामगढ़ निवासी कृष्णा सिंह के पुत्र राज सिंह ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी में पंकज यादव, धनंजय यादव समेत अन्य अज्ञात बाइक सवारों को आरोपित किया गया है। राज सिंह ने आरोप लगाया है कि वह अपने साथी मंटू कुमार कुशवाहा, इशाद अंसारी, सिंटू सिंह सहित अन्य लोगों के साथ बाजार में सामान खरीद रहा था, तभी दो बाइक पर सवार होकर उपरोक्त आरोपी पहुंचे और उस पर फायरिंग करने लगे। वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकला।
पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली और एक खोखा बरामद किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

