Explore

Search

August 24, 2026 2:44 pm

धनौती : भूमि विवाद सुलझाने को लेकर एसआई पर 20 हजार रुपये घूस मांगने का आरोप

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

धनौती थाना के एक दरोगा पर 20 हजार रुपये घूस मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित युवक ने एसपी अमितेश कुमार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित धनौती थाना क्षेत्र निवासी भरत राम ने बताया कि उसने भूमि विवाद सुलझाने के लिए थाना में आवेदन दिया था। आरोप है कि एसआई निलेश कुमार ने मामले में न्याय दिलाने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की। भरत राम ने बताया कि उसने छह हजार रुपये दे भी दिए, लेकिन बाकी पैसे न देने पर दरोगा द्वारा गाली-गलौज और दूसरे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

इस मामले में पीड़ित ने एसपी को लिखित आवेदन सौंपा है। वहीं, धनौती थानाध्यक्ष कुमारी वंदना ने बताया कि दो दिन पूर्व शराब के मामले में पीड़ित की मां जेल गई थी, जिसके चलते यह षड्यंत्र रचा गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर