✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए बीएलओ को दिया जाएगा प्रशिक्षण
दारौंदा (सीवान): निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार दिल्ली के द्वारका में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण में बिहार के चार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सीवान और गोपालगंज के 25-25 बीएलओ शामिल होंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा पत्र जारी किया गया है।
20 और 21 मार्च को समाहरणालय में होगी बैठक
प्रशिक्षण से पूर्व 20 और 21 मार्च को समाहरणालय में बैठक आयोजित होगी, जिसमें दिल्ली में होने वाले प्रशिक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस बैठक में सीवान जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से चयनित बीएलओ भाग लेंगे।
ये बीएलओ होंगे शामिल
दारौंदा विधानसभा क्षेत्र से धनंजय कुमार सिंह (मतदान केंद्र संख्या 196) और हरेंद्र कुमार यादव (मतदान केंद्र संख्या 131),
सीवान सदर विधानसभा क्षेत्र से प्रताप कुमार (84), राजू कुमार पाठक (176), नंदा गिरि (58), राकेश रंजन कुमार (96), पवन कुमार (241), बिनोद कुमार शर्मा (221), रत्नेश्वर कुमार (120),
जीरादेई विधानसभा क्षेत्र से गुड्डू परवेज (129), अनिल कुमार सिंह (151),
दरौली विधानसभा क्षेत्र से राजेश कुमार (76), ब्रजेश पांडेय (176), आदित्य कुमार (317),
रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रभुनाथ यादव (65), कमलेश राम (148), मिथिलेश सिंह (199),
बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से हरेराम कुमार (88), विनोद कुमार गुप्ता (308),
गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र से राजीव रंजन तिवारी (114), प्रबीण कुमार (187), संजय कुमार (306),
महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र से जितेंद्र कुमार (6) और अमरेंद्र कुमार (243) दिल्ली में प्रशिक्षण में शामिल होंगे।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना है, जिससे बीएलओ अपने क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सक्षम हो सकें।

