Explore

Search

March 13, 2026 1:11 am

दारौंदा: ससुराल जाने की बात कह विवाहिता लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

स्वजनों ने की पुलिस से खोजबीन की मांग, मामला दर्ज

दारौंदा (सीवान) : थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके आई एक विवाहिता ससुराल जाने की बात कहकर लापता हो गई, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। इस संबंध में युवती की मां ने दारौंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी के अनुसार, विवाहिता 25 मार्च को अपने ससुराल, सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव से मायके आई थी। 26 मार्च को उसका अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नाराज होकर उसने ससुराल जाने की बात कही और घर से निकल गई। शाम को जब उसकी मां ने ससुराल में फोन कर बेटी के बारे में पूछा तो पता चला कि वह वहां पहुंची ही नहीं। इसके बाद परिजनों ने सभी संभावित जगहों पर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

परिजन अब पुलिस से गुहार लगा रहे हैं कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द ढूंढा जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विवाहिता के संभावित ठिकानों की छानबीन में जुटी हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर