Explore

Search

March 18, 2026 12:37 am

दारौंदा में अपराध की योजना बनाते दो बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल और गोली बरामद

दारौंदा में अपराध की योजना बनाते दो बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल और गोली बरामद
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बगौरा शिवालय मंदिर के पास कर रहे थे वारदात की तैयारी, पुलिस ने दौड़ाकर दबोचा

दारौंदा (सिवान): थाना क्षेत्र के बगौरा शिवालय मंदिर के समीप शुक्रवार की शाम अपराध की योजना बनाते हुए दो बदमाशों को पुलिस ने संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों के पास से एक पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की गई है।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी पिंटू पांडेय और असहनी निवासी सोनू कुमार यादव के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को दोनों युवक संदिग्ध स्थिति में मंदिर के पास खड़े थे। पुलिस को देखते ही वे भागने का प्रयास करने लगे, जिससे संदेह हुआ। तत्पश्चात पुलिस बल ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान पिंटू पांडेय के पास से एक पिस्टल और एक गोली बरामद हुई। पूछताछ में पिंटू ने बताया कि यह हथियार उसे सोनू कुमार ने दिया था। वहीं सोनू कुमार ने स्वीकार किया कि पिस्टल और गोली प्रिंस भारती नामक युवक का है और उसी के कहने पर वे बगौरा शिवालय मंदिर के पास पहुंचे थे।

पुलिस ने थानाध्यक्ष के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और प्रिंस भारती की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर