Explore

Search

March 3, 2026 11:38 pm

दारौंदा: बाइक सवार बदमाशों ने भाई-बहन पर किया हमला, चाकू मारकर किया घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

रगड़गंज अंडरपास के पास वारदात, बदमाश फरार

दारौंदा थाना क्षेत्र के रगड़गंज अंडरपास के पास सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने भाई-बहन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस हमले में नीरज कुमार के सिर पर चाकू से वार किया गया, जबकि उनकी बहन प्रिया कुमारी भी चोटिल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जामो निवासी नीरज कुमार अपनी बहन प्रिया कुमारी के घर बालबंगरा आए थे। सोमवार को जब वे बाइक से घर लौट रहे थे, तभी रगड़गंज अंडरपास के पास दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें घेर लिया और अचानक हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने नीरज कुमार के सिर पर चाकू से प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बहन प्रिया कुमारी ने जब बचाव करने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उन्हें भी चोट पहुंचाई।

घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। नीरज कुमार ने बताया कि वह हमलावरों को पहचान चुके हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर