Explore

Search

June 17, 2026 6:25 pm

दारौंदा: पेड़ काटने के विवाद में मारपीट, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गाली-गलौज के बाद मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

दारौंदा (सीवान) : थाना क्षेत्र के आद्यानगर में 23 मार्च को पेड़ काटने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें कृष्ण कुमार यादव घायल हो गए। इस मामले में उन्होंने थाना में आवेदन देकर गांव के ही जगलाल राय और उनके पुत्र सुनील कुमार यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आवेदन में कृष्ण कुमार यादव ने आरोप लगाया है कि वह खरीदे गए पेड़ को कटवा रहे थे, तभी जगलाल राय और उनके पुत्र सुनील कुमार वहां पहुंचे और मजदूरों को गाली-गलौज कर भगा दिया। जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो दोनों ने उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर