Explore

Search

May 30, 2026 5:33 pm

दारौंदा-पचरुखी रेलखंड पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

रेल ट्रैक किनारे मिला शव, सिर पर गंभीर चोट के निशान, पहचान नहीं हो सकी

  • दारौंदा-पचरुखी रेलखंड के बीच ट्रैक किनारे मिला युवक का शव
  • सुबह 5:25 बजे स्टेशन मास्टर ने दी सूचना
    शव की पहचान नहीं, सिर पर गंभीर चोट के निशान
  • पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

सिवान: दारौंदा-पचरुखी रेलखंड के बीच किलोमीटर संख्या 377/3-5 के पास अप लाइन किनारे शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:25 बजे स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना दी गई कि दारौंदा और पचरुखी के बीच रेल ट्रैक के किनारे एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही एएसआई ग्यास सरवर, कांस्टेबल रामजी यादव के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 5:45 बजे घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव ट्रैक के किनारे पड़ा हुआ था, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।
घटना की जानकारी मिलते ही पचरुखी थाना के एसआई संदीप कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की तलाशी ली। हालांकि, मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या यात्रा टिकट बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। आसपास मौजूद ग्रामीणों से भी पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना से रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ और ट्रैक पहले से ही क्लियर था।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर