Explore

Search

March 3, 2026 10:43 pm

दारौंदा: कृषि फार्म में लगी आग की जांच में जुटे अधिकारी

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जिला व अनुमंडल कृषि अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षति का आकलन किया

दारौंदा (सीवान) : थाना क्षेत्र के धनौती स्थित कृषि फार्म में शनिवार को लगी आग की जांच के लिए जिला और अनुमंडल कृषि अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। जिला कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार गुप्ता, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी (सीवान) आलेख कुमार शर्मा और महाराजगंज अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मुस्तफा अंसारी ने फार्म का निरीक्षण किया और आग से हुई क्षति का आकलन किया।

जांच टीम ने घटना के कारणों की पड़ताल करने के साथ-साथ कृषि फार्म में स्थित बीज उत्पादन केंद्र के यंत्रों की भी जांच की। इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि अब महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र में उत्पादित बीजों को इकट्ठा कर इस केंद्र में रखा जाएगा और फिर उन्हें पूसा सहित अन्य बीज उत्पादन केंद्रों तक भेजा जाएगा।

इस मौके पर कृषि समन्वयक रामप्रीत गुप्ता, शशिरंजन सिंह, उद्यान पदाधिकारी मनीष पांडेय, भानु प्रताप सिंह और नवनियुक्त प्रशिक्षु कृषि पदाधिकारी समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर