Explore

Search

January 20, 2026 2:42 pm

दरौली : सरयू नदी में डूबे वृद्ध रंजीत यादव का तीसरे दिन भी नहीं चला सुराग, SDRF की खोजबीन जारी

दरौली : सरयू नदी में डूबे वृद्ध रंजीत यादव का तीसरे दिन भी नहीं चला सुराग, SDRF की खोजबीन जारी
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

डुमरहर गांव के 60 वर्षीय वृद्ध की तलाश में जुटी SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीम, परिजन बेहाल

सिवान (आंदर): दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर गांव के समीप सरयू नदी में डूबे वृद्ध रंजीत यादव (60 वर्ष) का तीसरे दिन मंगलवार तक भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। शनिवार शाम से लापता रंजीत यादव की खोजबीन लगातार जारी है।

जानकारी के अनुसार, रंजीत यादव पशुओं को चराने दियारा इलाके में गए थे और लौटते समय सरयू नदी पार करते वक्त गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए गोताखोरों की मदद से देर रात तक तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया, जो लगातार तीसरे दिन भी नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

सीओ विद्याभूषण कुमार भारती ने बताया कि SDRF और स्थानीय गोताखोरों की संयुक्त टीम नदी के अलग-अलग हिस्सों में तलाशी अभियान चला रही है। वहीं घटनास्थल पर थानाध्यक्ष रौशन कुमार, एसआई अनिल कुमार सिंह एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

इधर, रंजीत यादव के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में इस हादसे को लेकर दुख और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण लगातार नदी तट पर मौजूद रहकर खोजबीन में सहायता कर रहे हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर