Explore

Search

April 22, 2026 7:17 am

दरौली : मूर्ति चोरी मामले में पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: दरौली थाना क्षेत्र के दुब्बा गांव स्थित नर्वदेश्वर रामजानकी मंदिर से 27 दिसंबर की देर रात मां दुर्गा की चांदी की प्रतिमा चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मंगलवार को दरौली थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ अजीत प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि घटना का चार दिनों के भीतर पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि बेलांव निवासी अश्विनी राम उर्फ सीटू के यहां अपराधियों के जुटने की सूचना पर छापेमारी की गई। इस दौरान आंदर थाना क्षेत्र के गौरा निवासी शिवा कुमार राम उर्फ बलराज, उकरेड़ी निवासी हसन अंसारी, और छितनपुर निवासी आशु कुमार उर्फ कृष्णा सिंह को हिरासत में लिया गया। छापेमारी में पुलिस ने दो देसी कट्टे, दो गोलियां, देवी दुर्गा की चांदी की प्रतिमा, तीन चोरी की बाइक, और एक बैग बरामद किया।

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों ने मठ, मंदिर और घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। बरामद चोरी की बाइकों के संबंध में पूछताछ में यह जानकारी मिली। पुलिस को नववर्ष से पहले बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए उनकी योजना के बारे में भी जानकारी मिली है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दरौली थानाध्यक्ष रौशन कुमार, एएसआई अमितेश कुमार, और एसआई अनिल कुमार सिंह उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर