✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
दरौली (सिवान) : दरौली विधानसभा क्षेत्र के दोन गांव स्थित एक मैरेज हॉल में शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष आर्यन राय की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आगामी 6 अप्रैल को होने वाले भाजपा के स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर बुलाई गई थी।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की ऐतिहासिक यात्रा पर चर्चा करते हुए कहा कि जनसंघ से शुरू होकर भाजपा ने देश की राजनीति और विकास की दिशा में एक नया युग प्रारंभ किया है। स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा कार्यालय को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां वितरित की जाएंगी।
बैठक में यह भी बताया गया कि चूंकि 6 अप्रैल को रामनवमी भी है, इसलिए स्थापना दिवस का कार्यक्रम पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। छह और सात अप्रैल को बूथ स्तर पर भी स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज कुमार राम, कुंदन सिंह, मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्ना तिवारी, नंद कुमार ओझा, राणा प्रताप सिंह, वीरेंद्र दुबे, धुरेंद्र राय, जेता वर्मा सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।