Explore

Search

July 28, 2026 7:35 am

दरौली थाना में 78 शस्त्रों का हुआ सत्यापन, चुनाव को लेकर बढ़ी सतर्कता

दरौली थाना में 78 शस्त्रों का हुआ सत्यापन, चुनाव को लेकर बढ़ी सतर्कता
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के तहत शुरू हुई प्रक्रिया, दो जून तक चलेगा सत्यापन अभियान

आंदर (सिवान), 1 जून :
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की दिशा में प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में दरौली थाना परिसर में रविवार को शस्त्रों का सत्यापन किया गया।

थानाध्यक्ष रौशन कुमार की निगरानी में चल रहे इस अभियान में बड़ी संख्या में अनुज्ञप्तिधारी (लाइसेंसधारी) अपने शस्त्रों के साथ पहुंचे और सत्यापन प्रक्रिया में भाग लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर शस्त्रों का भौतिक सत्यापन जरूरी है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से पहले ही सतर्कता बरती जा सके। उन्होंने बताया कि यह सत्यापन कार्य दो जून तक चलेगा, और अब तक 78 लाइसेंसधारकों के शस्त्रों का सत्यापन किया जा चुका है।

प्रशासन की इस पहल से यह स्पष्ट है कि चुनावी माहौल को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर